फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Not water in 48 mines, how to be farming

48 माइनरों में नहीं पानी, कैसे हो खेती-किसानी

Sun, 11 Jul 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Not water in 48 mines, how to be farming
अंबेडकरनगर। ...का वर्षा जब कृषि सुखानि वाली कहावत जिले के किसानों पर सटीक बैठ रही है। किसानों को बेहतर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 130 नहरें और माइनर हैं, परंतु मौजूदा समय में 48 नहरों व माइनरों में पानी नहीं पहुंच सका है। कुछ माइनरें ऐसी हैं, जिनमें टेल तक पानी नही पहुंचने से किसान परेशान हैं। नहरों व माइनरों में पानी न होने से काश्तकारों को धान की रोपाई करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में धान रोपाई का कार्य चल रहा है। बारिश के अभाव में किसानों को नहरों व माइनरों का ही सहारा रहता है। ऐसे में माइनरों व नहरों में पानी न आने से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम व माइनरों के साथ न देने के बीच ही डीजल की महंगाई भी किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। नहरों में पानी न आने व बारिश न होने से किसानों को मजबूरन महंगे दाम पर डीजल खरीद कर या फिर किराए पर डीजल चालित साधनों का सहारा लेकर धान की रोपाई करनी पड़ रही है। इससे किसानों को तगड़ी चपत लग रही है। महंगाई की मार से परेशान किसानों की कोई सुध नहीं ले रहा है। इससे किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

नहर विभाग के साथ ही जिला प्रशासन भी किसानों की इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों का कहना है कि माइनरों में टेल तक पानी पहुंचे भी तो कैसे, जब समय रहते माइनरों व नहरों की सफाई ही नहीं की गई। विभाग की मनमानी का खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ रहा है। नहर व माइनर से सिंचाई की व्यवस्था जिले के अकबरपुर, टांडा, जलालपुर व आलापुर तहसील क्षेत्र में है। 48 नहरों व माइनरों में पानी न आने से करीब एक लाख किसानों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। धान की रोपाई के समय जिन माइनरों व नहरों में पानी होना चाहिए था, वहां वह सूखी पड़ी हैं। इसका खामियाजा किसानों को ही भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीरगंज रजवहा से लंबे समय से नहीं आया पानी
आलापुर व टांडा तहसील क्षेत्र के करीब 70 गांवों के किसान जहांगीरगंज रजवहा से जुड़ेे हैं। टांडा तहसील से निकलने वाली यह रजवहा आलापुर तहसील होते हुए आजमगढ़ जनपद को जाती है। इस रजवहे से हुसैनपुर, कटघर, जगदीशपुर, फत्तेपुर, नरियांव, जहांगीरगंज, उधरनपुर, हरिहरपुर, गोलहियापुर आदि गांवों के किसान जुड़े हैं। किसानों का कहना है कि रजाहे में लंबे समय से पानी नहीं आ सका है। मौजूदा समय में धान रोपाई का कार्य चल रहा है। न तो रजवहे में पानी है, और न ही बारिश हो रही है। इससे किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसान प्रदीप कुमार, राजेंद्र प्रसाद व शिवमूरत आदि का कहना है कि रजवहे में टेल तक पानी पहुंचने की बात तो दूर मुहाने से कुछ किलोमीटर भी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। रजाहे से जुड़े अधिकांश गांवों के किसान अक्सर पानी से वंचित रह जाते हैं। बारिश न होने व महंगे डीजल के दाम से रजवहे में पानी न आना किसानों को काफी अखर रहा है।
सूखी पड़ी रगड़गंज माइनर
अकबरपुर तहसील क्षेत्र की रगड़गंज माइनर में भी लंबे समय से पानी नहीं पहुंच सका है। इससे माइनर सूखी पड़ी है। लगभग एक दर्जन गांवों के किसान इस माइनर से जुड़े हैं। न तो माइनर की सफाई हो सकी और न ही पानी आ पा रहा है। इससे किसानों को धान की रोपाई करने में खासी दिक्कत हो रही है। किसान राधेश्याम व प्रमोद कुमार आदि का कहना है कि डीजल के दाम शतक पार करने वाले हैं। किसानों का साथ मौसम भी नहीं दे रहा है। काफी दिनों से तेज बारिश नहीं हुई है। विभिन्न मुश्किलों के बीच किसानों को धान की रोपाई करने की चुनौती भी है। ऐसे में नहर विभाग की उदासीनता के चलते माइनरों में पानी भी नहीं आ रहा है। इससे किसानों को तगड़ी चपत लग रही है। महंगे दाम पर डीजल खरीद कर या फिर किराए पर डीजल चालित संसाधनों का सहारा लेकर धान की रोपाई करनी पड़ रही है।
माइनरों में टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी
जिले की चार तहसीलों में माइनरों से किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलती है। परंतु मौजूदा समय में अधिकांश माइनरें सूखी पड़ी हैं। शुक्लहिया मरथुआ सरैया, लालापुर सरैया माइनर, यरकी बटटूगढ़ माइनर, कटारगढ़ माइनर, हंसवर माइनर, चंदौली, महावा, हीतेपुर आदि माइनरों में पानी टेल तक नही पहुंच पा रहा है। इससे किसान खासे परेशान हैं। किसानों ने प्रशासन से अविलंब माइनरों की सफाई सुनिश्चित कराकर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है।
जल्द ही होगा समस्या का समाधान
सिंचाई खंड टांडा से संचालित नहरों व माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। शारदा सहायक नहर में पर्याप्त पानी न आने के चलते भी कुछ माइनरों में पानी समुचित मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते कुछ माइनरों से जुड़े किसानों को दिक्कत हो रही है। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

-बीसी लाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड टांडा
पानी छोड़ने के लिए लिखा पत्र
शारदा सहायक नहर में मौजूदा समय में तकनीकी दिक्कत के चलते पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते 8 नहरों में पर्याप्त पानी नहीं जा रहा है। इससे जुड़ी माइनरें प्रभावित हो रही हैं। मुख्य नहर में पर्याप्त पानी छोड़े जाने के लिए सिंचाई खंड अयोध्या को पत्र लिखा गया है।
-बीके मिश्र, सहायक अभियंता नहर अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed