{"_id":"58bda76f4f1c1b3d4bdc4431","slug":"non-bailable-warrant-against-block-pramukh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध गैर जमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध गैर जमानती वारंट
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा सीट कटेहरी से पीस व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी व कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। पुलिस ने अजय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। गौरतलब है कि कटेहरी विधानसभा सीट से कटेहरी ब्लॉक प्रमुख माफिया सरगना अजय सिंह सिपाही पीस व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में थे।
विज्ञापन
22 फरवरी को प्रचार के दौरान हीड़ीपकड़िया गांव में अजय व बसपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। आरोप के अनुसार अजय समर्थकों ने बसपा की सभा में आए वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
बाद में केस दर्ज करने की मांग को लेकर अजय व उनके समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था। इसी दिन देर शाम अजय समर्थकों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवींद्र निषाद की उनके वाहन से खींचकर पिटाई भी कर दी थी।
विज्ञापन
बाद में रवींद्र की तहरीर पर अजय सिपाही समेत छह लोगों के विरुद्ध नामजद जबकि 35 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया था। पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी। इस बीच पुलिस ने अजय सिपाही पर शिकंजा कसते हुए न्यायालय से उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट प्राप्त कर लिया। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि गैरजमानती वारंट जारी किया गया है।