फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   nomination for fourth phase from today

चौथे चरण के लिए नामांकन आज से

Thu, 26 Nov 2015 10:12 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इसके लिए न सिर्फ बीते दिनों संबंधित कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था, बल्कि संबंधित विकास खण्ड कार्यालयों समक्ष बैरीकेडिंग का कार्य भी एक दिन पूर्व पूर्ण कर लिया गया।

विज्ञापन


प्रथम चरण में जहांगीरगंज, बसखारी व रामनगर, दूसरे चरण में कटेहरी व भीटी तथा तीसरे चरण में अकबरपुर व टांडा विकास खंड में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया सकुशल निपटाने के बाद अब चौथे व अंतिम चरण के लिए जलालपुर व भियांव में 27 नवंबर से प्रारंभ होने वाली नामांकन प्रक्रिया को निपटाने के लिए प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लीं।
विज्ञापन


दोनों विकास खंडों में ग्राम प्रधान के 203 व ग्राम पंचायत सदस्य के 2 हजार 565 पद के लिए नामांकन प्रक्रिया को निपटाने के लिए संबंधित विकास खंड कार्यालयों के समक्ष बैरीकेडिंग का कार्य एक दिन पहले ही पूर्ण कर लिया। भियांव में ग्राम प्रधान के 83 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1067 तथा जलालपुर विकास खंड में ग्राम प्रधान के 120 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1508 पदों के लिए नामांकन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए संबंधित विकास खंड कार्यालय पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बताया कि एक प्रत्याशी को अपने साथ एक प्रस्तावक को ही नामांकन कक्ष तक जाने की अनुमति प्रदान की गई है।


बताया कि नामांकन प्रक्रिया 27 व 28 नवंबर तक चलेगी, जबकि 29 व 30 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 1 दिसंबर को सुबह 8 बजे से अपराहन 3 बजे तक नाम वापसी प्रक्रिया होगी। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। दोनों विकास खंड में आठ दिसंबर को मतदान की प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed