फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nomad and kiln workers will also be vaccinated

घुमंतू व भट्ठा मजदूरों को भी लगेगा टीका

Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nomad and kiln workers will also be vaccinated
अंबेडकरनगर। जिले में अब कोरोना टीकाकरण अभियान में और तेजी आएगी। अब घुमंतू प्रवृत्ति व ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वालों को भी चिह्नित कर उन्हें टीका लगाया जाएगा। ऐसे लोगों के लिए किसी भी प्रकार की आईडी की जरूरत नहीं होगी। संबंधित लोगों को भी टीका लगाया जा सके, इसके लिए सर्वे तेज कर दिया गया है। इसके अलावा 18 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर वालों को टीका लगाने के लिए आधारकार्ड की अनिवार्यता भी नहीं होगी। राशनकार्ड, मतदाता पहचान पत्र समेत किसी अन्य प्रकार की आईडी के माध्यम से टीका लगवाया जा सकेगा। इसके लिए जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना से पूरी तरह से जंग जीतने के लिए देश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। पूर्व में जहां मात्र 18 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर वालों को ही टीका लगाया जा रहा था, वहीं बीते दिनों ही 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को भी टीका लगाने का अभियान प्रारंभ कर दिया गया था। इस बीच अब मार्च में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को भी टीका लगाए जाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने तेज कर दी है।
विज्ञापन

इन सबके बीच अब घुमंतू प्रवृत्ति के लोगों व ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने वालों को भी टीका लगाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। दरअसल ऐसे लोगों के पास किसी भी प्रकार की आईडी नहीं होती है। इसी के चलते इन्हेें टीका नहीं लग पा रहा था। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने इन्हें भी टीका लगाए जाने का निर्णय लिया है। इनके लिए किसी भी प्रकार की आईडी की अनिवार्यता नहीं होगी। संबंधित लोगों को शत-प्रतिशत टीका लग सके, इसे लेकर इन्हें चिह्नित करने के लिए सर्वे प्रारंभ हो गया है। ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने अभियान चलाकर सर्वे करना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टीकाकरण को लेकर अब आधारकार्ड की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है। 18 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर वाले लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो सके, इसके लिए आधारकार्ड की बजाय अब वे मतदाता पहचान पत्र, मतदाता सूची, ड्राइविंग लाइसेंस, राशनकार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य किसी भी प्रकार की आईडी के माध्यम से टीका लगवा सकते हैं। इसका प्रचार-प्रसार जिले में शुरू करा दिया गया है।

तेजी से किया जा रहा सर्वे
घुमंतू प्रवृत्ति व ईंट-भट्ठों पर कार्य कर रहे लोगों का सर्वे ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तेजी से कर रही हैं। शीघ्र ही सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बगैर आधारकार्ड के ही उन्हें टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 18 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर वालों के लिए भी आधारकार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। किसी भी आईडी के माध्यम से टीका लगवा सकते हैं।
डॉ. रामानंद सिद्धार्थ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed