{"_id":"66cf5a96f2b6d8350f0fae6f","slug":"noidas-notorious-anil-bhati-shifted-to-district-jail-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-120300-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिला जेल में शिफ्ट किया गया नोएडा का कुख्यात अनिल भाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिला जेल में शिफ्ट किया गया नोएडा का कुख्यात अनिल भाटी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नोएडा जेल में बंद कुख्यात बदमाश गैंगस्टर अनिल भाटी को शासन के निर्देश पर बुधवार को जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में यहां लाया गया। जेल प्रशासन ने इससे पहले विधिवत प्रक्रिया पूरी की।
प्रशासनिक आधार पर राज्य सरकार ने बीते दिनों अलग-अलग जेल में बंद 11 कुख्यात अपराधियों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट करने का निर्णय लिया। इसमें तय हुआ कि गौतमबुद्धनगर के कुख्यात अपराधी अनिल भाटी को अंबेडकरनगर भेजा जाएगा। अनिल अब तक नोएडा के जेल में बंद था। उस पर कई तरह के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। गौतमबुद्धनगर में अपराध जगत के कुख्यात अपराधी सुंदर भाटी के भतीजे अनिल भाटी पर आरोप था कि वर्ष 2017 में उसने सुपारी लेकर अपने शूटरों से बीजेपी नेता शिवकुमार यादव की हत्या करा दी थी।
बीजेपी नेता के अलावा चालक बलीनाथ व निजी सुरक्षाकर्मी रहीस पाल की भी मौत हो गई थी। इसे देखते हुए ही तत्कालीन डीएम ने अनिल भाटी पर रासुका तक लगा दिया था। जेल में रहकर भी आपराधिक घटनाओं की साजिश रचने की आशंका व शिकायत मिलने पर ही अब जेल बदलने का निर्णय हुआ। इसी क्रम में उसे नोएडा से हटाकर अब अंबेडकरनगर भेज दिया गया। (संवाद)