फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No secretaries in six villages; villagers left in the lurch

Ambedkar Nagar News: छह गांवों में सचिव नहीं, भटक रहे ग्रामीण

Sun, 11 Oct 2026 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
No secretaries in six villages; villagers left in the lurch
कटेहरी। विकासखंड कटेहरी की छह ग्राम पंचायतों में दो महीने से पंचायत सचिव की तैनाती नहीं होने से जरूरी अभिलेखों के काम प्रभावित हैं। ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल और पेंशन संबंधी कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रभावित ग्राम पंचायतों में आमा, भिउरा, अहिरौली, सूरजूपुर, बरहानी यामतचक और गौरा बसंतपुर कलेक्टर आमा शामिल हैं। ग्राम प्रधान व प्रशासक पवन सिंह और संतोष सिंह के मुताबिक, सचिव की तैनाती न होने से वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के साथ अन्य जरूरी दस्तावेजों से जुड़े काम अटके हैं। ग्रामीणों के अनुसार जन्म या मृत्यु के 21 दिन बाद प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है और अतिरिक्त साक्ष्य देने होते हैं।
विज्ञापन

भिउरा के बलमिंदर राजभर को पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र, मंजीता प्रजापति को पति का मृत्यु प्रमाणपत्र और सावित्री को बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने हैं। वहीं महेश धुरिया और कृष्ण कुमार विश्वकर्मा परिवार रजिस्टर की नकल के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ब्लॉक कार्यालय जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने डीएम से जल्द पंचायत सचिव की तैनाती कराने की मांग की है। एडीओ पंचायत दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में फिलहाल पंचायत सचिव तैनात नहीं है। इसकी सूचना डीपीआरओ को दे दी गई है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed