फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No relief from rain and cold

बारिश व ठंड से नहीं मिली राहत

Sat, 08 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
No relief from rain and cold
अंबेडकरनगर। जिले में बारिश व कड़ाके की ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। शनिवार को भी लगभग पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। इससे एक तरफ जहां किसान अपनी फसलों को लेकर परेशान हैं, वहीं व्यवसाय व विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बेपटरी दिखी। पूरे दिन विद्युत आपूर्ति के कटने व बहाल होने का सिलसिला जारी रहा। सफाई न होने के चलते नगरीय क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कीचड़ व गंदगी से नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से जिले में कड़ाके की ठंड के साथ ही बिगड़े मौसम के मिजाज की मार नागरिकों को झेलनी पड़ रही है। न तो तेज धूप निकल रही है और न ही ठंड का असर कम हो रहा है। ऊपर से बारिश के चलते आम नागरिक परेशान हैं। बारिश के चलते चारों तरफ कीचड़ व जलभराव की समस्या हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को कीचड़ व गंदगी से जूझना पड़ा रहा है। सबसे ज्यादा मुश्किल शहरी क्षेत्रों में हो रही है। तेज बारिश न होने के चलते सड़कों व पटरियों पर फैली गंदगी नागरिकों के लिए मुसीबत बन गयी है।
विज्ञापन

हालत यह है कि पटरियों पर कीचड़ जमा हो जाने से नागरिकों को पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। नागरिकों की तमाम शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अकबरपुर नगर के शहजादपुर मंडी परिसर, रोडवेज, अकबरपुर अयोध्या मार्ग के मीरानपुर, नई सड़क शहजादपुर आदि क्षेत्रों में सड़कों पर मिट्टी जमा हो जाने से कई जगह फिसलन की स्थिति बन गई है। इससे नागरिकों को आवागमन में मुश्किलें हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश की वजह से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। बार-बार की कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। मौसम की इस मार से आम जनजीवन जहां प्रभावित है, वहीं किसान भी परेशान हैं। आसमान में बादल छाए रहने व बारिश की वजह से आलू, सरसों व मटर आदि फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed