फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   no help in winter

ठंड से ठिठुर रहे लोग, सरकारी इमदाद नदारद

Fri, 01 Jan 2016 11:44 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

शासन-प्रशासन भले ही गरीबों तक कंबल पहुंचाने व पर्याप्त अलाव जलवाने

विज्ञापन
का दावा कर रहा हो, लेकिन बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग सरकारी इमदाद से वंचित हैं।

पर्याप्त संसाधन न होने के चलते वे ठंड से ठिठुरने को विवश हैं। अकबरपुर विकास खंड क्षेत्र के अंगवल, औरंगनगर, रामपुर बनेथू, हरिश्चंद्रपुर, पतौना, पांती, खजूरडीह, बंदनडीह, आंतडीह आदि गांव के तमाम गरीबों को अब तक कंबल नहीं मिल पाया है>

यही नहीं क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव जलवाने का भी कोई प्रबंध नहीं दिखता। क्षेत्र के रामभरोसे व चिंता आदि का कहना है कि प्रशासन को गरीबों तक सरकारी मदद पहुंचाना चाहिए। नाममात्र के कंबल बांटने से सभी गरीबों की ठंड दूर होने वाली नहीं है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से व्यापक स्तर पर कंबल बंटवाने व सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed