{"_id":"595dfc01d2394ef0cd59c3239bea15ae","slug":"no-action-on-money-grabed-company-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन हड़पने वाली कंपनी पर कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन हड़पने वाली कंपनी पर कार्रवाई नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। दस दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बावजूद अकबरपुर के शहजादपुर मोहल्ला निवासी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस प्रशासन के इस रवैए से निवेशकों में आक्रोश है।
विज्ञापन
मालूम कि करीब एक वर्ष पूर्व कोलकाता की आर्किड कल्टीवेशन प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड के नाम से मनी मार्केटिंग की एक कंपनी नई सड़क शहजादपुर से उपभोक्ताओं का लाखों रुपए लेकर फरार हो गई थी। पहले तो पुलिस घटना की प्राथमिकी ही दर्ज करने में हीलाहवाली करती रही।
विज्ञापन
आईजी के निर्देश पर उपभोक्ता सुनील शुक्ल की तहरीर पर मुख्य आरोपी शहजादपुर निवासी राजेश सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई। इसमें कुछ आरोपी कोलकाता के निवासी भी हैं। घटना की प्राथमिकी दर्ज हुए 9 माह से अधिक का समय बीत गया, लेकिन अकबरपुर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
निवेशकों के शोर मचाने पर थोड़ी बहुत कार्रवाई करके मामले को फिर ठंडे बस्ते में डाल देती है। करीब 10 दिन पूर्व निवेशकों ने मामले की विवेचना कर रहे शहजादपुर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई में शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था।
इस पर एसपी पंकज ने चौकी प्रभारी को कार्यालय तलब किया, और 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी करने व मामले में कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे निवेशकों में खासा आक्रोश व्याप्त है। एसपी पंकज ने कहा कि विवेचना अविलंब पूरी करना सुनिश्चित किया जाएगा।