{"_id":"f5c6f7d1ef2e44306397355f69d91b75","slug":"nine-ro-and-111-aro-deployments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ आरओ व 111 एआरओ की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ आरओ व 111 एआरओ की तैनाती
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चार चरणों में होने वाले चुनाव के संबंध में रविवार को डीएम विवेक ने अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए आरओ व एआरओ की तैनाती कर दी।
विज्ञापन
साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सोमवार को चुनाव के संबंध में जिला पंचायत सभागार में होने वाली बैठक में शामिल होने के भी निर्देश दिए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानि महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि कुल 9 आरओ व 111 एआरओ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
इसमें जहांगीरगंज विकास खंड में आरओ अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा दिनेश कुमार के साथ 12 एआरओ, रामनगर में आरओ जिला कृषि अधिकारी सुभाषचंद्र के साथ 12 एआरओ, बसखारी में आरओ जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा के साथ 10 एआरओ, भीटी में आरओ सहायक आयुक्त वाणिज्यकर विनय कुमार पांडेय के साथ 11 एआरओ लगाए गए हैं।
विज्ञापन
कटेहरी में आरओ जिला खादी ग्रामोद्योग दिनेश सिंह के साथ 11 एआरओ, अकबरपुर में आरओ अधिशाषी अभियंता नलकूप विभाग कमलेश कुमार के साथ 17 एआरओ, टांडा में आरओ उपकृषि निदेशक विनोद कुमार के साथ 14 एआरओ, जलालपुर में आरओ जिला सेवायोजन अधिकारी रामनयन यादव के साथ 14 एआरओ व भियांव विकास खंड में आरओ अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड एके जैन के साथ 10 एआरओ को लगाया गया है।
इसके अलावा आरओ जिला विद्यालय निरीक्षक रामप्रसाद वर्मा, उपायुक्त वाणिज्यकर राजेंद्र प्रसाद, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड पीएन श्रीवास्तव, सहायक महानिरीक्षक स्टांप वीके उपाध्याय व वाणिज्यकर अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र के साथ 12 एआरओ को रिजर्व में रखा गया है।