फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   nine million extortion sought from Teacher

शिक्षक से मांगी 9 लाख की रंगदारी

Fri, 04 Sep 2015 10:57 PM IST
अंबेडकरनगर / अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर / अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन

दहशत में आए शिक्षक ने शुक्रवार को अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक बसखारी निवासी रामकमल जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज नाउसांडा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। वे जिला मुख्यालय के औलियापुर कॉलोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। बताते हैं कि बीते एक सितंबर की सुबह साढ़े चार बजे उनके मोबाइल पर फोन आया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ से कहा गया कि मैं दिलीप वर्मा का आदमी बोल रहा हूं। मैं तुम्हारे पूरे परिवार के बारे में जानता हूं। उसने यह भी बताया कि वह किस वाहन से विद्यालय जाते हैं और उनके परिवार में कितने सदस्य हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि वह नौ लाख रुपये इंतजाम कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र ही दोबारा फोन किया जाएगा, जिसमें धनराशि देने के स्थान के बारे में बताया जाएगा। कहा गया कि यदि उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी या फिर धनराशि देने में आनाकानी की, तो उसे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। बताते चलें कि रंगदारी के लिए जिस दिलीप वर्मा का नाम लिया गया, वह मौजूदा समय में आजमगढ़ जेल में निरुद्ध है।


फोन पर दी गई धमकी से न सिर्फ रामकमल, बल्कि उनका पूरा परिवार दहशत में आ गया। शुक्रवार पूर्वाह्न  उन्होंने अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाल योगेश शाह ने बताया कि तहरीर मिली है। सर्विलांस के माध्यम से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed