फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   nine doctors did not meat on duty .

ड्यूटी पर नहीं मिले 9 डॉक्टर

Wed, 24 Jun 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 24 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन

पूरे प्रदेश के जिला चिकित्सालय में सुबह आठ बजे चिकित्सक नहीं पहुंचते, तो यहां कैसे पहुंच जाएंगे। ये कहना था जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके चौबे का। ऐसा उन्होंने किसी आम नागरिक से नहीं बल्कि एसडीएम सदर रमापति से कहा। एसडीएम सदर जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


निरीक्षण का निर्देश एक तीमारदार की शिकायत पर डीएम ने दिया था। निरीक्षण के दौरान छह पुरुष चिकित्सक अनुपस्थित मिले, वहीं तीन महिला चिकित्सक भी ड्यूटी से नदारद मिलीं। सीएमएस ने उनका बचाव करते हुए उनके अवकाश लेने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में मरीजों व उनके तीमारदारों को समुचित स्वास्थ्य की सुविधा नहीं मिल पा रही है। समय पर चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं। मरीजों को देखते-देखते कुर्सी से उठकर चले जाना आम बात हो गई है। इसकी शिकायत आए दिन संबंधित अधिकारियों से की जाती है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी का नतीजा है कि चिकित्सकों व कर्मचारियों की मनमानी लगातार जारी है। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश में आया। सुबह नौ बजे तक जब चिकित्सालय में कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा तो किसी तीमारदार ने इसकी शिकायत डीएम विवेक से की। डीएम ने तुरंत एसडीएम सदर रमापति को फोन किया और तत्काल जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।


समय पर नहीं मिले ये डॉक्टर

घड़ी में साढ़े नौ बज रहा था, लेकिन उस समय तक डॉ. विजय बहादुर गौतम, डॉ. बिपिन उपाध्याय, डॉ. आरके सिंह व डॉ. डीपी वर्मा न तो कक्ष में थे और न ही रजिस्टर पर उनके हस्ताक्षर थे। एसडीएम एड्स कक्ष में पहुंचे तो वहां डॉ. केके यादव व डॉ. केके सिंह नदारद मिले। इस पर सीएमएस ने बताया कि इन दोनों की ड्यूटी का समय सुबह दस बजे से है। महिला वार्ड के जायजे में डॉ. विभा वर्मा, डॉ. अनीता गौतम व डॉ. जयश्री गुप्ता नदारद मिलीं। सीएमएस ने बताया कि तीनों चिकित्सक छुट्टी पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed