{"_id":"78a67603a39030c7e209ea62ce65ff26","slug":"nhrm-the-cbi-team-explored-evidence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई टीम ने खंगाले सुबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई टीम ने खंगाले सुबूत
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम ने यहां बंद कमरे में एक एक कर संबंधित कर्मचारियों व चिकित्सकों से हास्पिटल मैनेजमेंट इनफारमेशन सिस्टम के तहत हुई उपकरणों की खरीद व उनकी स्थापना को लेकर सघन पूछताछ की।
विज्ञापन
इससे जिला चिकित्सालय में हड़कंप रहा। दो घंटे से भी अधिक समय तक जिला चिकित्सालय में रहने के बाद टीम पत्रावलियों को लेकर वापस चली गई।
मालूम हो कि पांच वर्ष पूर्व राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत हास्पिटल मैनेजमेंट इनफामरमेशन सिस्टम के तहत जिला अस्पताल में कई उपकरणों की खरीद की गई थी। इसमें एक दर्जन कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य उपकरण शामिल थे । 15 जिला अस्पतालों को इस सिस्टम से आपस में जोड़ा भी जाना था, ताकि महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान हो सके। यह सारी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर रह गई।
विज्ञापन
उपकरणों की खरीददारी राज्य स्तर पर ही हुई थी। इसमें बड़े पैमाने पर खेल होने का मामला भी सामने आया था। इसके बाद सीबीआई टीम ने इसे भी एनआरएचएम घोटाले की जांच में शामिल कर लिया। इसी मामले की जांच के लिए सीबीआई की चार सदस्यीय टीम एक डिप्टी एसपी के नेतृत्व में बुधवार देररात कुशीनगर से यहां पहुंची। कुशीनगर जिला अस्पताल में भी इन उपकरणों की खरीदारी की जांच सीबीआईटीम ने की।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय के एक होटल में रात्रि विश्राम के बाद सीबीआई टीम गुरुवार दोपहर करीब जिला चिकित्सालय पहुंची। यहां टीम ने एक बंद कमरे में लिपिकों व कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। एक एक कर लोगों को बुलाकर टीम ने उनसे आवश्यक जानकारी प्राप्त की। टीम ने कर्मचारियों से पूछा कि वे उपकरण कहां हैं जो योजना के तहत यहां आए थे। इसके बाद स्टोर व अन्य जगहों का टीम ने स्थलीय सत्यापन भी किया।
यहां सूत्रों के मुताबिक कई उपकरण टीम को नहीं मिले। कर्मचारियों द्वारा उसे लेकर सही जानकारी न देने पर टीम ने नाराजगी जताते हुए फटकार भी लगाई। जांच के बाद टीम जरूरी पत्रावलियों को कब्जे में लेकर लौट गई। इस दौरान सीएमएस डॉ आरके पटेल समेत जिला चिकित्सालय व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।