{"_id":"68656abc76aad44bc7e1fe9019bb3bbf","slug":"nhm-team-iscpected-the-health-plans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम टीम ने लिया स्वास्थ्य योजनाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम टीम ने लिया स्वास्थ्य योजनाओं का जायजा
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि दो दिन पूर्व तीन दिवसीय दौरे पर एनएचएम की टीम जिले में पहुंची थी। पहले जलालपुर सीएचसी, फिर टांडा सीएचसी पहुंचकर एनएचएम के तहत चल रहीं विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। शुक्रवार को अंतिम दिन जिला अस्पताल व अकबरपुर पीएचसी पहुंचकर टीम ने योजनाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
टीम का मुख्य ध्यान जननी शिशु सुरक्षा योजना पर था। इसके लिए न सिर्फ उन्होंने आवश्यक कागजात खंगाले, बल्कि वार्ड में पहुंचकर भर्ती महिलाओं से आवश्यक जानकारी हासिल की। योजना का समुचित लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं, इस बारे में आवश्यक पूछताछ की।
विज्ञापन
लगभग तीन घंटे तक चली जांच के बाद टीम शुक्रवार अपराह्न वापस लखनऊ लौट गई। टीम में डा. रेशमा मसूद, प्रीती व सरिता शामिल रहीं। सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह ने बताया कि यह रूटीन जांच थी। इस प्रकार की जांच समय समय पर टीम द्वारा की जाती है।
विज्ञापन