{"_id":"6ad3adcdaa7c8675a4049b12","slug":"nhm-contractual-workers-return-to-work-relief-ensues-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-167336-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: काम पर लौटे एनएचएम संविदा कर्मी, राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: काम पर लौटे एनएचएम संविदा कर्मी, राहत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मी शनिवार को काम पर लौट आए। कर्मचारियों की वापसी से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हड़ताल के कारण प्रभावित स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के अब पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
एनएचएम संविदा कर्मी ईपीएफ, कैशलेस उपचार सुविधा, चाइल्ड लीव और नियमित भर्ती में वरीयता समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। उनकी अनुपस्थिति से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर असर पड़ रहा था। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को सुविधाएं मिलने में परेशानी हो रही थी। कर्मचारियों के लौटने से स्वास्थ्य केंद्रों पर कामकाज में तेजी आने और लंबित कार्यों के निस्तारण की उम्मीद है।
संघ के जिलाध्यक्ष वंशमणि पांडेय ने बताया कि वार्ता के दौरान मांगों को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। कुछ मांगों पर सहमति बनी है, जबकि अन्य के समाधान के लिए कमेटियों के गठन का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद संविदा कर्मियों ने आंदोलन समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि संविदा कर्मियों के काम पर लौटने से स्वास्थ्य विभाग को काफी राहत मिलेगी। हड़ताल के दौरान प्रभावित हुए स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने और विभिन्न योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने पर जोर दिया जाएगा।