{"_id":"613f8f778ebc3e74e856f815","slug":"newlywed-s-body-found-in-courtyard-ambedkar-nagar-news-lko595416522","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन में मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन में मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। कोतवाली क्षेत्र के रेवई गांव में रविवार देर शाम नवविवाहिता का शव घर के आंगन में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के रेवई गांव निवासी सपना (24) पत्नी दानबहादुर का बीती देर शाम घर के आंगन में सीढ़ी के निकट शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होते ही कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना बसखारी थाना अंतर्गत गन्नीपुर गांव स्थित मायके पक्ष को देते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच सोमवार को सुबह जलालपुर कोतवाली पहुंचे महिला के पिता रमेश ने तहरीर देते हुए दहेज के लिए सपना की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
तहरीर में कहा गया कि उसने वर्ष 2018 में सपना का विवाह दानबहादुर से किया था। विवाह के बाद से ही उसकी पुत्री को दहेज के लिए उत्पीड़ित किया जा रहा था। इसी को लेकर उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, ससुर व चचेरे ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि उसके तीन वर्ष व 7 माह के दो पुत्र हैं।