{"_id":"50275399ca9d71fb9bad1351e7b05481","slug":"newly-married-women-were-come-to-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिताओं में भी रहा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिताओं में भी रहा उत्साह
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर विकास खण्ड के सिकंदरपुर के एक मतदान केंद्र पर वोट डालकर बाहर निकलते हुए नवविवाहिता रेखा ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही उसका विवाह हुआ है। चूंकि मतदाता सूची में अभी नाम है, इसलिए वह ससुराल से अपने भाई के साथ शुक्रवार सायं ही वोट डालने के लिए यहां पहुंची है।
विज्ञापन
मतदान केंद्र सिझौली में वोट डालने जा रही रुखसाना ने बताया कि उसका विवाह हुए 10 दिन ही हुए हैं। उसका नाम मतदाता सूची में है। बीते दिनों ही वह मायके टांडा गई थी। शुक्रवार को सिर्फ वोट देने के लिए वह यहां आई हुई है।
विज्ञापन
टांडा विकास खण्ड के नरायनपुर मतदान केंद्र पर मिली संध्या ने कहा कि वह अपने ससुराल में पहली बार वोट डाल रही है। वह यहां अपने पति के साथ आई है। सद्दरपुर मतदान केंद्र पर मिली शर्मिला ने बताया कि वह ससुराल में दूसरी बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही है। इससे पहले जिला पंचायत चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन