फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Newly married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में नव विवाहिता की मौत

Fri, 12 Mar 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman dies under suspicious circumstances
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ बहादुरपुर गांव में बीती रात एक नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के पिता की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शिक्षक पति समेत तीन के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ बहादुरपुर गांव निवासी अंजलि (24) पत्नी सरस पटेल की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अंजलि के पिता टांडा कोतवाली क्षेत्र के इनामीपुर गांव निवासी श्रीप्रकाश अस्पताल पहुंचे। श्रीप्रकाश के मुताबिक उनके दामाद ने फोन कर बताया कि अंजलि की आकस्मिक मौत हो गई। वह अस्पताल पहुंचे तो वहां पुत्री मृत मिली, जबकि ससुराल पक्ष के लोग लापता थे।
विज्ञापन

उन्होंने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि करीब 6 माह पूर्व उसने अपनी पुत्री की शादी की थी। मांग के अनुसार दहेज भी दिया था। इसके बावजूद उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उसी को लेकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाल अकबरपुर अमित सिंह ने बताया कि मामले में पिता की तहरीर पर पति सरस पटेल, सास मनभावती व मौसेरे भाई सौरभ के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है। पति सरस पटेल शिक्षक तो वहीं सास मनभावती स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed