{"_id":"58d00e1e4f1c1bb6681a2c9e","slug":"new-sdms-deployed-in-all-five-tehsils","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पांच तहसीलों में तैनात हुए नए एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पांच तहसीलों में तैनात हुए नए एसडीएम
अमर उजाला/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सभी पांच तहसीलों में नए एसडीएम तैनात कर दिए गए हैं। विवेक मिश्र अकबरपुर तहसील के एसडीएम बनाए गए हैं। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को किए फेरबदल में एसडीएम जलालपुर विवेक कुमार मिश्र को अकबरपुर का एसडीएम बनाया है जबकि अकबरपुर एसडीएम रहे नरेंद्र सिंह को टांडा तहसील का एसडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
टांडा में तैनात रहे एसडीएम इंदुभूषण वर्मा को भीटी तहसील की जिम्मेदारी दी गई है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रहीं शालिनी प्रभाकर एसडीएम जलालपुर बनाई गई हैं। आलापुर एसडीएम विनय गुप्त को अपर उपजिलाधिकारी अकबरपुर बनाया गया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पंकज श्रीवास्तव को आलापुर का नया उपजिलाधिकारी बना दिया गया है। एसडीएम भीटी रहे रमापति अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम बनाए गए हैं जबकि अपर उपजिलाधिकारी अकबरपुर रिजवाना शाहिद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय बनाई गई हैं।
विज्ञापन