फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   New Principal took charge in Medical College

अम्बेडकरनगर: मेडिकल कॉलेज में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

Fri, 10 Feb 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 10 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
New Principal took charge in Medical College
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. अमीरूल हसन। -संवाद
टांडा(अंबेडकरनगर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में गुरुवार को बतौर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अमीरुल हसन ने कार्यभार संभाल लिया। उधर, अब तक यहां तैनात रहे प्राचार्य डॉ. संदीप कौशिक को हटाए जाने का जश्न दूसरे दिन भी जारी रहा। इन सबके बीच ओपीडी प्रभावित न होने पाए, इसका भी पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन






महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में एक माह से चला आ रहा तनाव व हंगामे का दौर अब समाप्त हो गया। प्राचार्य डॉ. संदीप कौशिक को हटाए जाने की मांग पर अड़े छात्र-छात्राओं व उनका समर्थन कर रहे चिकित्सकों को बुधवार शाम जैसे ही शासन के निर्णय की जानकारी हुई, उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। देर शाम तक पटाखा फोड़ने तथा अबीर-गुलाल उड़ाने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन





दूसरे दिन भी कॉलेज परिसर में मेडिकोज ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने एक-दूसरे को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि अब सभी छात्र-छात्राओं का हित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





मेडिकोज के अलावा चिकित्सकों के बीच भी गुरुवार को जीत की खुशी साफ-साफ दिखी। इन सबके बीच गुरुवार दोपहर यहीं तैनात रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमीरुल हसन ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कई चिकित्सकों ने उनके कक्ष में पहुंचकर मिठाई खिलाई और साथियों में भी बांटी। प्राचार्य डॉ. हसन ने सभी चिकित्सकों को भरोसा दिलाया कि सबको साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed