फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   New flight in the new era, one lakh dreams will be lit in 1072 smart schools

Ambedkar Nagar News: नये दाैर में नई उड़ान, 1072 स्मार्ट स्कूलों में रोशन होंगे एक लाख सपने

Sat, 23 Aug 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
New flight in the new era, one lakh dreams will be lit in 1072 smart schools
उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में स्मार्ट कक्षा में पढ़ाई करते विद्यार्थी
अंबेडकरनगर। जिले के 1072 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। 26 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सामुदायिक सहभागिता (सीएसआर) फंड से विद्यालयों की सूरत बदलने की तैयारी है। एनटीपीसी संस्था की मदद से इन सभी विद्यालयों के एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से पढ़ाने करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास रूम में विद्यार्थियों की अध्ययन सामग्री कंप्यूटर में सेव रहेगी। कोर्स भी कंप्यूटर में अपलोड रहेगा। विद्यार्थियों की समय-समय पर ऑनलाइन परीक्षा भी ली जाएगी। स्कूलों में कंप्यूटर, लैपटॉप व प्रोजेक्टर जैसे उपकरणों से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इससे उनकी पढ़ाई का स्तर भी ऊंचा होगा। स्मार्ट क्लास में पारंपरिक कक्षा की तुलना में अधिक प्रभावशाली और आकर्षक शिक्षण अनुभव मिलता है। इसमें डिजिटल तकनीक जैसे कि कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, आकर्षक व्हाइटबोर्ड और मल्टीमीडिया सामग्री का उपयोग किया जाता है। ऐसी कक्षाओं में छात्रों को आकर्षित करने व उन्हें व्यस्त रखने के लिए वीडियो और ऑडियो जैसी डिजिटल शिक्षण विधियों का उपयोग किया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन

इनसेट-
519 विद्यालयों में चल रहे स्मार्ट क्लास
जिले में 1591 स्कूलों का संचालन हो रहा है, जिसमें 1063 प्राथमिक, 520 उच्च प्राथमिक व आठ कस्तूरबा विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में एक लाख 43 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। मौजूदा समय में 519 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं चल रही हैं। इनमें 272 बेसिक परियोजना व 237 ग्राम पंचायत की ओर से आच्छादित हैं। इन विद्यालयों में 43 हजार से अधिक विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट रूम से पढ़ाई कराने की तैयारी
विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए जनपद के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम से पढ़ाई कराने की तैयारी की जा रही है। डीएम अनुपम शुक्ला की पहल पर परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम बनाने की तैयारी की जा रही है।
- प्रवीण कुमार तिवारी,प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed