फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Neha asked eight questions in response to five pages

Ambedkar Nagar News: पांच पेज के जवाब में नेहा ने दागे आठ सवाल

Thu, 02 Mar 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 02 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Neha asked eight questions in response to five pages
Neha Singh Rathore
अंबेडकरनगर। प्रसिद्ध लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने नोटिस के पांच पेज के जवाब में कानपुर पुलिस से आठ सवाल दाग दिए हैं। पुलिस के नोटिस को विधिविरुद्ध बताने के साथ ही कहा है कि उनके किसी भी गीत से किसी व्यक्ति या समाज की भावना को कोई ठेस नहीं पहुंची है। गीतों में ऐसा कोई शब्द नहीं जो आपत्तिजनक या समाज में नफरत फैलाने वाला हो।
विज्ञापन





नेहा ने यूपी में का बा... पार्ट-टू गीत को लेकर मिले नोटिस का जवाब पांच पेज में भेजा है। पुलिस को दिए जवाब में सवाल दागते हुए कहा है कि उनके गीत से तनाव कहां फैला और किस तरह से फैला, इसका जिक्र नोटिस में नहीं है। किस शब्द व भाव से तनाव उत्पन्न हुआ, समाज में जो कथित वैमनस्यता फैली उसका आधार क्या है।
विज्ञापन





सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो से समाज पर होने वाले प्रभाव की विवेचना का मानक क्या है। गीत से किस-किस क्षेत्र में किस तरह का तनाव फैला, इसका भी उल्लेख नहीं है। कहा कि जब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं होती है, तब तक नोटिस भेजने का अधिकार पुलिस को नहीं है। ऐसे में इस नोटिस का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नेहा ने पत्र में लिखा कि उन्हें स्वतंत्रता के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। वे लंबे समय से समाज के हित में अलग-अलग मुद्दों पर गीत गाती रही हैं। यूट्यूब स्वयं ऐसे किसी गीत को मान्यता नहीं देता है जिससे समाज पर गलत असर पड़े। ऐसे में पुलिस को अपने विधिविरुद्ध नोटिस को तत्काल वापस ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed