{"_id":"615de6508ebc3ed08f30920c","slug":"negligence-in-the-implementation-of-operation-kayakalp-is-not-tolerated-ambedkar-nagar-news-lko598946588","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कायाकल्प के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कायाकल्प के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों की बेहतरी के लिए ऑपरेशन कायाकल्प की मंगलवार देरशाम कलेक्ट्रेट में डीएम ने समीक्षा की। योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर नाराजगी जताई। कहा कि जल्द ही परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि कहीं भी शासन द्वारा निर्धारित 14 मूलभूत सुविधाओं को बेहतर न पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कहा कि आगामी 31 दिसंबर तक जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में यह समस्त मूलभूत सुविधाएं मुकम्मल होनी चाहिए।
डीएम सैमुअल पॉल एन ने ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत समस्त परिषदीय स्कूलों में 19 पैरामीटर्स के संतृप्तिकरण को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक की। इसमें 14 मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं से परिषदीय स्कूलों को संतृप्त करने का निर्देश समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व समस्त खंड विकास अधिकारियों को दिया। कहा कि आगामी 31 दिसंबर 2021 तक समस्त पैरामीटर में सभी विद्यालयों को अनिवार्य रूप से संतृप्त करना है। यदि कहीं पर कार्यों व गुणवत्ता में लापरवाही मिली तो आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि बालक तथा बालिकाओं के लिए शौचालय, शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल, क्लास रूम की मूलभूत सुविधाएं, मुख्य गेट से क्लासरूम तक पहुंचने के लिए इंटरलॉकिंग के कार्य कार्य को प्राथमिकता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए।
डीएम ने कहा कि शौचालय का दरवाजा अच्छी गुणवत्ता का लगाने का निर्देश दिया। शौचालय में टाइल्स की गुणवत्ता ठीक होनी चाहिए। टोटी उचित दूरी व ऊंचाई पर होना चाहिए। कहा कि निर्माण में तकनीकी टीम की पूरी मदद लेकर गुणवत्तापरक काम कराया जाए। जांच के दौरान यदि कार्यों में हीलाहवाली व गुणवत्ता में मनमानी पायी गई तो कार्रवाई होगी। बैठक में सीडीओ घनश्याम मीणा, डीडीओ वीरेन्द्र सिंह, बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह, डीआईओ संतोष कुमार द्विवेदी समेत समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।