फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nasrat Ali's bail plea rejected for raping a minor

Ambedkar Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नसरत अली की जमानत याचिका निरस्त

Sat, 15 Nov 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 15 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Nasrat Ali's bail plea rejected for raping a minor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी नसरत अली निवासी अदमातपुर रमपुरा बदायूं की जमानत अर्जी न्यायालय ने खारिज कर दी है। पीड़िता की मां ने पुुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 11 सितंबर 2025 को उसकी पुत्री घर से कपड़ा खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटी थी। महिला के अनुसार आरोपी नसरत उसके घर के पास ही किराए पर रहता था और फेरी लगाने का काम करता था। नसरत उनकी पुुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी किशोरी को अपने साथ मुंबई ले गया था, जहां उसके साथ शादी कर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने किशोरी को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था और आरोपी को चार अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी की ओर से प्रस्तुत जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहन कुमार ने आरोपी नसरत की ओर से दाखिल की गई जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed