फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Namita in 10th, Sejal topper in 12th in district

Ambedkar Nagar News: दसवीं में नमिता, 12वीं में सेजल जिले में अव्वल

Sat, 20 Apr 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Namita in 10th, Sejal topper in 12th in district
यूपी बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद मां ब्रह्मा देवी रमाशंकर इंटर काॅलेज में खुशी से
नमिता को 97.83, सेजल को मिले 96.80 प्रतिशत अंक
विज्ञापन

परिणाम घोषित होते ही खुशी से चहक उठे मेधावी

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल की छात्रा नमिता वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया है। उन्हें प्रदेश में चौथा स्थान हासिल हुआ है। इंटरमीडिएट परीक्षा में 96.80 प्रतिशत अंक पाने वाली सेजल श्रीवास्तव ने जिला टॉप करने के साथ ही प्रदेश की मेरिट सूची में छठवां स्थान पाया है। कई अन्य मेधावियों ने भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। सफल छात्र-छात्राओं को परिजनों, स्कूल प्रशासन की तरफ से कहीं मिठाई खिलाई गई तो कहीं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मेधावियों के शानदार प्रदर्शन ने जगह जगह परिवारीजनों, स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। मेधावी छात्र-छात्राएं तो उत्साह में उछल पड़े। सबसे बड़ी उपलब्धि हाईस्कूल की छात्रा नमिता वर्मा ने दिलाई। चितबहाल बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्रा नमिता ने जिला टॉप करने के साथ ही प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल किया। नमिता को कुल 600 पूर्णांक में 587 अंक हासिल हुए।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में सेजल श्रीवास्तव ने पूर्णांक 500 में से 484 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। 96.80 प्रतिशत अंक के साथ सेजल को प्रदेश की मेरिट सूची में छठवां स्थान हासिल हुआ। उन्होंने रामअवधक इंटर कॉलेज खजुरी करौंदी जलालपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। इसके साथ ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दर्जनों मेधावियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। परिणाम आने के बाद इन मेधावियों का जगह-जगह सम्मान हुआ। घरों से लेकर विद्यालयों तक इन मेधावियों का मुंह मीठा कराया गया। माल्यार्पण कर स्वागत हुआ। कई विद्यालयों में परीक्षा परिणाम से उत्साहित छात्र-छात्राएं जमकर खुशी मनाते दिखाई दिए। इसमें विद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोग व परिजन भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed