{"_id":"5f5e523e8ebc3e4c951613c3","slug":"named-case-against-eight-including-shiv-sena-leader-ambedkar-nagar-news-lko539996097","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व सड़क जाम करने के मामले में शिवसेना नेता समेत 8 पर नामजद केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट व सड़क जाम करने के मामले में शिवसेना नेता समेत 8 पर नामजद केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी। मारपीट मामले में सड़क जाम करना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने शिवसेना नेता समेत आठ नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि भीटी थाना क्षेत्र के काही के मजरे त्रिलोकपुर में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया था। बाद में मामला मारपीट में तब्दील हो गया। इसमें तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भीटी पहुंचाने के साथ मारपीट में शामिल दूसरे पक्ष के एक युवक को हिरासत में ले लिया था।
ग्रामीणों के अनुसार बाद में पूछताछ के बाद आरोपी युवक को छोड़ दिया गया। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह भीटी-महरुआ मार्ग स्थित काही गांव के समीप पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास सड़क जाम कर दिया। पुलिस के विरोध में नारे भी लगाए। मार्ग जाम की सूचना पर पहुंचे भीटी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मामला शांत कराया। तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। इससे काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
इस बीच रविवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध एक्शन लेते हुए बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, लॉकडाउन समेत संबंधित धाराओं में उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र की तहरीर पर शिवसेना जिला प्रभारी अनूप त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी, श्रीकृष्ण तिवारी, अंबुज शुक्ल व राघव नंदन समेत आठ नामजद तथा 20 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।