{"_id":"61d73109c8386d5e5e03f080","slug":"nagar-panchayat-office-will-be-built-from-1-5-crores-ambedkar-nagar-news-lko61232610","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ से बनेगा नगर पंचायत कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ से बनेगा नगर पंचायत कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। नव सृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज को जल्द ही उसका अपना भवन मिल जाएगा। विधायक अनीता कमल ने गुरुवार को नगर पंचायत के नवीन कार्यालय भवन का विधिवत शिलान्यास एवं भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। एक करोड़ 47 लाख की अनुमानित लागत से नगर पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण होगा। विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह से गंभीर है।
बीते दिनों ही शासन ने जहांगीरगंज बाजार व आसपास के गांवों को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा दिया था। अब इस नगर पंचायत के लिए नरियांव में स्थायी व नए भवन का शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अनीता कमल ने शिलान्यास के बाद कहा कि क्षेत्र के नागरिक दशकों से इस कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग करते चले आ रहे थे, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। हमने जब यह मांग सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाई तो उन्होंने आलापुर तहसील को दो नगर पंचायत जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के रूप में दे दीं।
अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं सुविधाओं तथा सरकार की योजनाओं के बारे में नागरिकों को जानकारी दी। बताया कि एक करोड़ 47 लाख की अनुमानित लागत से नगर पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण होगा। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को 4 माह में निर्माण कार्य पूरा करना है। अभी तक नगर पंचायत का कार्यालय अस्थायी रूप से जहांगीरगंज पंचायत भवन में संचालित हो रहा है। स्थायी कार्यालय बनने के उपरांत नगर पंचायत को अपने भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, भाजपा नेत्री मीरा पांडेय, महेंद्र प्रताप वर्मा, भाजपा नेता चंद्रदेव सिंह, सूरज पांडेय, जयचंद मौर्य, बाल गोविंद त्रिपाठी, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।