फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murder of Bank Employee

बदमाशों ने बड़ौदा ग्रामीण बैंक कैशियर की गोली मारकर की हत्या

Wed, 11 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Murder of Bank Employee
अंबेडकरनगर के चोरमरा कमाल गांव में बैंक कैशियर की हत्या के बाद विलाप करते परिवारीजन - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
राजेसुल्तानपुर। बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार सुबह राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चोरमरा कमालपुर गांव में बड़ौदा ग्रामीण बैंक के कैशियर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद इन्हीं बदमाशों ने पदुमपुर बाजार पहुंचकर डॉक्टर को भी गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दरअसल, मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश चोरमरा कमालपुर गांव पहुंचे। वहां पूर्व डीआईजी जेपी सिंह के चचेरे भाई और उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक की दुल्हूपुर शाखा में कैशियर रवींद्र सिंह मॉर्निंग वॉक कर घर के सामने पहुंचे थे। इसी बीच वहां पहुंचे बदमाशों में से एक ने उनके सिर में गोली मार दी और भाग खड़े हुए। दोनों बदमाश यहां से सीधे करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित पदुमपुर चौराहे पहुंचे।
विज्ञापन

यहां प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. वीके यादव के पिता डॉ. लक्ष्मीकांत यादव (65) को निशाना बनाया। वे उस समय क्लीनिक के बाहर सफाई कर रहे थे। बदमाशों की पहली गोली मिस कर गई। उन्होंने क्लीनिक के अंदर भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन तभी बदमाशों ने एक और गोली चला दी। यह गोली उन्हें कमर के ऊपर पीठ में जा लगी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सवेरे ही एक ही थाना क्षेत्र में दो जगहों पर गोलियों की गूंज से न सिर्फ क्षेत्र में सनसनी मच गई, वरन पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। परिजन दोनों घायलों को लेकर पहले जहांगीरगंज सीएचसी आए। इसके बाद उन्हें पड़ोसी जिले आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम रवींद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि चिकित्सक की हालत गंभीर है।
पुलिस ने मामले में रवींद्र के पुत्र पवन की तहरीर पर चार लोगों व लक्ष्मीकांत के पुत्र विपुल की तहरीर पर पांच नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। परिवारीजनों ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात तहरीर में कही है।

घटना के बाद एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों ने परिवारीजनों व स्थानीय लोगों से गहन जानकारी हासिल की। परिवारीजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। सीओ अमर बहादुर के नेतृत्व में बाद में कई थानों के पुलिस बल ने समूचे इलाके में सघन तलाशी अभियान भी चलाया। बाद में पुलिस प्रशासन ने पदुमपुर बाजार व चोरमरा कमालपुर गांव समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed