फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murder case registered in painter's death case

Ambedkar Nagar News: पेंटर की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

Wed, 13 Aug 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 13 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered in painter's death case
अंबेडकरनगर। अहिरौली क्षेत्र के मंगल का पूरा गांव में संदिग्ध हालात में हुई पेंटर राजेश कुमार की मौत के मामले में आखिरकार पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि अकबरपुर कोतवाली के गांव पीठापुर सरैया के मजरे देवरायपुर के राजेश कुमार पेंटिंग का कार्य करते थे। 18 जुलाई को अहिरौली के यरकी के मजरे मंगल का पूरा निवासी दिनेश कुमार के यहां रिश्तेदारी में गए थे। 19 जुलाई की सुबह शव छत से नीचे संदिग्धावस्था में पड़ा मिला था। मृतक के पुत्र आलोक कुमार ने साजिश के तहत हत्या कर शव छत से नीचे फेंकने और घटना को दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया था। सिर पर गहरी चोट होने पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद भी थाने में उनका केस नहीं दर्ज किया गया था। न्याय नहीं मिलने पर राजेश ने मुख्यमंत्री और कोर्ट से अपनी मां और बहन के साथ इच्छा मृत्यु मांगी थी। इसका संज्ञान मानवाधिकार आयोग के साथ न्यायालय ने लिया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस ने दिनेश समेत अन्य पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed