{"_id":"5d1a426c8ebc3e3cd3711c01","slug":"murder-ambedkar-nagar-news-lko468338582","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के नत्थूपुर लोधना गांव में करीब पंद्रह दिन पहले भूमि विवाद में हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की रविवार देर शाम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जैतपुर थाना क्षेत्र के नत्थूपुर लोधना गांव निवासी अख्तर अली (60) पुत्र रसूल पर गांव के ही रईस व अन्य ने चाकू से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जब वह बाजार स्थित एक चाय की दुकान पर बैठा था। बताया जाता है कि अख्तर व रईस के बीच लंबे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने भी आ चुके थे। चाकू से हमले के एक दिन पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी।
इस बीच चाकू के हमले से अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि पूर्व में ही मृतक के पुत्र की तहरीर पर रईस व तीन अन्य के विरुद्ध प्राणघातक हमला समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। अब घायल की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।