फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mukesh's flute tune

Ambedkar Nagar News: दूरदर्शन पर गूंजेगी मुकेश की बांसुरी की धुन

Sat, 01 Jul 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 01 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mukesh's flute tune
मुकेेश मधुर, बांसुरी वादक।
अंबेडकरनगर। प्रसिद्ध बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति की बांसुरी की धुन जल्द ही दूरदर्शन पर गूंजेगी। सावन माह के स्वागत में बांसुरी वादन का यह कार्यक्रम दूरदर्शन से लाइव प्रसारित होगा। कार्यक्रम चार जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

हंसवर क्षेत्र के कटोखर के रहने प्रसिद्ध बांसुरी वादक मुकेश मधुर ने बताया कि दूरदर्शन की प्रोड्यूसर नलिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। बताया कि उन्हें टेलीविजन पर प्रस्तुति का पहला मौका दूरदर्शन ने ही दिया था। इसके बाद उन्होंने देश के साथ ही विदेशों तक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नाम कमाया। मुकेश सितंबर माह में भूटान की राजधानी थिंपू में बांसुरी वादन करने जाएंगे। मुकेश की सफलता पर अनुराग सिंह, रामसिंह यादव, मनोज मिश्र, अंशू बग्गा, नंदलाल प्रजापति, जगत नारायण आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed