फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MP promised to build a bridge in Ariya

Ambedkar Nagar News: सांसद ने अरिया में पुल निर्माण का किया वादा

Fri, 03 Mar 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 03 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
MP promised to build a bridge in Ariya
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। सांसद रितेश पांडेय ने गुरुवार को ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अरिया में शारदा सहायक नहर पर पुल का निर्माण कराया जाएगा।अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा लेकर पहुंचे सांसद का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन





गुरुवार को पदयात्रा के दौरान अरिया में ग्रामीणों ने सांसद रितेश पांडेय को बताया कि वहां शारदा सहायक नहर पर पहले एक जर्जर पुल था जो टूट गया। उसके स्थान पर बड़ा पुल बनाए जाने की जरूरत है। इससे ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन





सांसद ने मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को हो रही असुविधा को लेकर अधिकारियों से फोन पर बात भी की।इसके बाद ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि यहां जल्द पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





सांसद रितेश ने ग्रामीणों से उनके रोजगार, कृषि कार्य तथा स्वास्थ्य आदि को लेकर जानकारी हासिल की। ग्रामीणों से कहा कि होली व शब-ए-बरात को मिल जुलकर मनाएं। इसमें किसी भी प्रकार का ऐसा आचरण न करें जिससे माहौल खराब हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed