फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Move towards the goal with hard work

परिश्रम के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें छात्राएं

Sat, 28 May 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Move towards the goal with hard work
अंबेडकरनगर के रमाबाई पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत संकल्प लेतीं छात्राएं-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को उपनिरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों ने रमाबाई पीजी कॉलेज अकबरपुर में छात्राओं को जागरूक किया। कहा गया कि बेहतर शिक्षा के जरिये ही छात्राओं की प्रगति तय की जा सकती है।
विज्ञापन

छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। तमाम बेटियां अपनी मेधा के बल पर बड़े-बड़े पदों पर आसीन होकर समाज व राष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि सभी छात्राएं पूरे परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ें। कहा कि महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा व स्वावलंबन को लेकर सरकार के साथ-साथ जनपद पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। यदि कोई शरारती तत्व छेड़छाड़ अथवा परेशान करने करे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

बताया कि सभी छात्राएं निर्भीकता के साथ अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ें। छात्राओं ने कई सवाल भी पूछे, जिसका पुलिस कर्मियों ने जवाब दिया। बाद में हेल्प लाइन नंबरों डायल 112, 1090, 181 की जानकारी देने के साथ उसका उपयोग भी बताया। छात्राओं को कानून की धाराएं बाल संरक्षण अधिनियम व छेड़छाड़ आदि की जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं में जागरूकता से संबंधित पंपलेट भी वितरित किये गये। इस मौके पर महिला कांस्टेबल मनाली व अर्चना आदि मौजूद रहीं। उधर, अलग-अलग टीमों ने बलदेव सिंह इंटर कॉलेज बहारपुर सेमरी के अलावा रामपुर हरिनंदन गांव में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed