{"_id":"63e68f1bbfaa3749310c0097","slug":"mou-worth-rs-1564-crore-signed-in-nivesh-kumbh-ambedkar-nagar-news-c-13-1-83939-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: निवेश कुंभ में 1564 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: निवेश कुंभ में 1564 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर
Sat, 11 Feb 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आयोजित निवेश कुंभ में भाग लेते डीएम, जिपं अध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य
टांडा (अंबेडकरनगर)। उद्यमी 1564 करोड़ का निवेश तेजी से कर सकें, इसके लिए जिले में सभी जरूरी सुविधाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाएंगी। यह भरोसा डीएम सैमुअल पॉल एन ने शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में आयोजित निवेश कुंभ को संबोधित करते हुए दिया। आयोजन में डेढ़ हजार करोड़ से अधिक के एमओयू का हस्तांतरण विभाग एवं उद्यमियों के बीच हुआ।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के साथ ही टांडा तहसील के सद्दरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में निवेश कुंभ का आयोजन हुआ। डीएम सैमुअल पॉल एन ने आयोजन में पहुंचे उद्यमियों व व्यापारियों को विकास में भागीदार बनने के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में उन्होंने निवेश के लिए जिस एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, उससे संबंधित उद्योग व कारोबार की स्थापना के लिए सभी सुविधाएं तत्परता के साथ मुहैया कराई जाएंगी। कहा कि एक जनपद एक उत्पाद योजना में इस जिले का चयन वस्त्र उद्योग के लिए हुआ है। ऐसे में 86 निवेशकों द्वारा टेक्सटाइल्स एवं हैंडलूम क्षेत्र में 665 करोड़ का निवेश किया जाना सराहनीय है।
विज्ञापन
सीडीओ अनुराज जैन ने कहा कि विकास के लिए आगे आने वाले व्यापारियों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि यूपी ने निवेश के मामले में इतिहास रच दिया है। पहले जहां गुंडाराज था, वहीं अब विकास का राज है।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भावना शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डीडीओ वीरेंद्र सिंह, पीडी राकेश प्रसाद, सहायक प्रबंधक उद्योग अजय कुमार शर्मा, डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव, व्यापारी इरशाद अहमद, बद्रेआलम, बृजेश वर्मा, मोहिद आलम, रमेश सैनी, नीलम, पन्नालाल, किरन, रामप्रकाा, रानाप्रताप सिंह समेत कई अन्य अधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
राजधानी लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण निवेश कुंभ के दौरान यहां किया गया। इसमें प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी शामिल रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण का भी सीधा प्रसारण किया गया। व्यापारियों ने पीएम व सीएम के संबोधन को धैर्यपूर्वक सुना।