फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mother and daughter fall from auto on Purvanchal Expressway died after being crushed by truck

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: ऑटो का गेट खुलने से गिरीं मां-बेटी, पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया...मौत

Fri, 19 Dec 2025 03:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 03:37 PM IST
सार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ऑटो का गेट खुलने से मां-बेटी नीचे गिर गईं। पीछे से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Mother and daughter fall from auto on Purvanchal Expressway died after being crushed by truck
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अचानक ऑटो का गेट खुलने से मां-बेटी नीचे गिर गईं। इसी समय पीछे से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


हादसे में अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रुदौली माफी निवासी सोनी (28) और उनकी तीन वर्षीय बेटी सोनाक्षी की मौत हुई है। बताया गया कि सोनी अपनी मां के त्रयोदशी संस्कार में गई थीं। वहां से स्नान और पूजा-पाठ के लिए दुर्वासा ऋषि आश्रम दर्शन के लिए परिवार के साथ जा रही थीं। 
विज्ञापन


आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में किमी संख्या 187-188 के बीच ऑटो का गेट खुलने से बच्ची सोनाक्षी नीचे गिर गई। इसे बचाने में मां सोनी भी नीचे गिर गई। ठीक इसे समय पीछे से आए ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। मां-बेटी की मौत से परिवार वालों को गहरा सदमा पहुंचा है। गांव में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि दुर्घटना में मां-बेटी की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed