{"_id":"60da0ada8ebc3ecc084c7d53","slug":"more-than-the-target-benefits-ambedkar-nagar-news-lko584567632","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य से अधिक पात्रों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य से अधिक पात्रों को मिला लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट के बीच बेरोजगार हो चुके पटरी दुकानदारों को फिर से रोजगार दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का जिले के पटरी दुकानदारों को बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है। योजना के तहत तीन नगर पालिका व दो नगर पंचायत क्षेत्रों में 4 हजार 674 पात्रों को योजना का लाभ दिलाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 4772 पात्रों को योजना का लाभ दिलाया गया। ऐसे में निर्धारित लक्ष्य से 98 अधिक पात्रों को योजना का लाभ मिला है।
योजना के तहत जिले की तीन नगर पालिका परिषद व दो नगर पंचायत में 4674 पटरी दुकानदारों को लाभ दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। डूडा मैनेजर अमरेंद्र कुमार ने बताया कि योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 4772 पटरी दुकानदारों को 10 हजार रुपये का ऋण दिया गया है। यह लक्ष्य की तुलना में 98 अधिक है। अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 1730 की तुलना में 1780, टांडा नगर पालिका परिषद में 1460 की तुलना में 1503, जलालपुर में 654 की तुलना में 659, नगर पंचायत इल्तिफातगंज में 270 की तुलना में 270, नगर पंचायत किछौछा में 507 की तुलना में 507 पटरी दुकानदारों को योजना का लाभ दिलाया गया।
बताया कि यदि लाभार्थी निर्धारित तिथि के अंदर ऋण जमा कर देता है, तो उसे पुन: 11 हजार से 20 हजार रुपये तक का ऋण दिया जा सकेगा। मालूम रहे कि कोरोना संकट के चलते जिले के प्रमुख बाजारों में पटरी दुकानदारों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इससे उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक समस्याएं खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
पटरी दुकानदारों को आर्थिक मुश्किलों से उभारने व उन्हें फिर से दुकान कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र पटरी दुकानदारों को एक वर्ष के लिए 10 हजार रुपये ऋण के रूप में दिए जाने का प्राविधान है। लाभार्थी को निर्धारित तिथि के अंदर 500 रुपये अतिरिक्त राशि के साथ जमा करने का प्रावधान है।