{"_id":"69f633da012591b63a009e6e","slug":"more-than-one-third-of-patients-in-the-opd-are-suffering-from-fever-and-cold-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-155541-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ओपीडी में एक तिहाई से ज्यादा मरीज बुखार-जुकाम से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ओपीडी में एक तिहाई से ज्यादा मरीज बुखार-जुकाम से पीड़ित
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शनिवार को दवा काउंटर पर लगी कतार। संवाद
अंबेडकरनगर। बारिश के बाद कई लोग बुखार और सांस लेने में दिक्कत महसूस करने लगे हैं। तीन दिन से मौसम में हुए बदलाव की वजह से जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को 1269 मरीजों का ओपीडी में इलाज हुआ। इनमें बुखार, जुकाम और खांसी के करीब 450 मरीज आए। इसमें भी 50 से अधिक मरीज सांस से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचे।
ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगने लगी थी। दोपहर के समय अस्पताल पूरी तरह से भर गया। परचा बनवाने में तो लोगों को मुश्किल नहीं हुई लेकिन दवा काउंटर पर दबाव दिखा। अस्पताल की सभी ओपीडी में चिकित्सकों के पास मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल के फिजिशियन डॉ. योगेश वर्मा व डॉ. डीपी वर्मा ने बताया कि बारिश के चलते मौसम में नमी से सांस और बुखार रोगियों की संख्या बढ़ गई है। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि मौसम में आए परिवर्तन के कारण मरीजों की भीड़ रही, ऐसे में सभी का बेहतर उपचार किया गया।
सांस की बढ़ी समस्या
कटेहरी के खेमापुर निवासी 60 वर्षीय रामरतन ने बताया कि जब से मौसम में परिवर्तन आया है। तब से उनकी सांस फूल रही है। दवा के बाद आराम तो मिल जाता है, लेकिन पूरी तरीके से आराम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
बुखार से परेशानी
अकबरपुर के मीरानपुर के रहने वाले काजू ने बताया कि दो दिनों से सुबह और शाम को ठंड लगने के साथ ही बुखार आ रहा है। चिकित्सक को दिखाने के बाद जांच कराने के साथ दवाएं ली हैं।
ऐसे करें बचाव
अस्थमा के मरीज नियमित रूप से दवाओं का प्रयोग करें।
सीलन और फंगस से बचें।
ठंडे पानी व कोल्डड्रिंक का प्रयोग न करें।
बुखार के मरीज उबालकर पानी पिएं।
दही और आइसक्रीम का सेवन न करें।