{"_id":"620e929a2951fd20854701d7","slug":"more-than-65-thousand-antyodaya-card-holder-got-3-kg-sugar-for-holi-ambedkar-nagar-news-lko6182783107","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 हजार से अधिक पात्रों को एक साथ मिलेगी तीन माह की चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 हजार से अधिक पात्रों को एक साथ मिलेगी तीन माह की चीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 65 हजार 967 अन्त्योदय राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। होली से पहले उन्हें शासन ने बड़ा तोहफा दिया है। जनवरी, फरवरी व मार्च माह की कुल 3 किग्रा चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। 20 फरवरी से संबंधित कोटे की दुकान से चीनी का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इस संबंध में कोटेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
होली पर्व के मुख्य पकवान गुझिया की मिठास में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए शासन ने अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को पर्व से पहले चीनी उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की है। जिस प्रकार से कोरोना संकट को देखते हुए राशन कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है, उसी प्रकार से अब पहली बार अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को निशुल्क चीनी भी दी जाएगी।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1126 कोटा संचालित हैं। इन कोटे से 65 हजार 967 अन्त्योदय राशन कार्डधारक जुड़े हैं। जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी गौरव ने बताया कि शासन ने पहली बार अन्त्योदय राशनकार्डधारकों को निशुल्क चीनी दिए जाने का निर्णय लिया है। प्रत्येक राशन कार्डधारक परिवार को एक किग्रा चीनी दिए जाने का प्रावधान है। प्रत्येक अन्त्योदय राशनकार्डधारकों को जनवरी, फरवरी व मार्च माह की कुल 3 किग्रा चीनी निशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन
20 फरवरी से कोटे की दुकान से चीनी का वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस संबंध में सभी कोटेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। समय रहते राशनकार्डधारकों को चीनी मिल सके, इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं।
20 फरवरी से होगा चीनी का वितरण
होली से पहले जिले के सभी अन्त्योदय राशन कार्डधारक परिवार को तीन माह की तीन किग्रा चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। यह चीनी पूरी तरह से निशुल्क होगी। इस संबंध में कोटेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
राकेश कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी