{"_id":"51c6fb89de993436db8fe24e490b7bfe","slug":"more-than-4-thousand-children-found-sevior-malnourished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 4 हजार से अधिक अतिकुपोषित बच्चे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 हजार से अधिक अतिकुपोषित बच्चे मिले
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण में अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, जलालपुर क्षेत्र के 1255 केंद्रों पर 1 लाख 29 हजार 61 बच्चों का वजन किया गया था। प्रथम चरण में लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 46 हजार बच्चों का परीक्षण नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
अब आगामी 10 सितंबर को दूसरे चरण के अभियान में टांडा, बसखारी, रामनगर, जहांगीरगंज के 1293 केंद्रों पर वजन दिवस का आयोजन कर बच्चों का वजन लिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर लेने का दावा किया है।
विज्ञापन
हालांकि जिस प्रकार से प्रथम चरण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बहिष्कार कर अभियान की सफलता को प्रभावित किया था, उसी प्रकार दूसरे चरण में भी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विरोध के चलते अभियान पर प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
बच्चों को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने एवं अतिकुपोषित व कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें इस श्रेणी से बाहर निकालने के लिए शासन ने वजन दिवस का आयोजन किए जाने की घोषणा की थी। इसके तहत पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन कर उनमें कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों का चिह्नित करना है।
अभियान के तहत प्रथम चरण में बीते 7 सितंबर को अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, जलालपुर व शहरी क्षेत्र के 1 हजार 255 केंद्रों पर कुल 1 लाख 48 हजार 935 बच्चों के वजन का लक्ष्य था, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बहिष्कार के चलते 1 लाख 2 हजार 961 बच्चों का ही वजन हो सका था।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार अकबरपुर विकास खण्ड में 48 हजार 557 के सापेक्ष 30 हजार 998 बच्चों का वजन लिया गया, जिसमें 3 हजार 502 कुपोषित व 1284 अतिकुपोषित, कटेहरी में 26 हजार 714 के सापेक्ष 21 हजार 162 का वजन लिया गया। इसमें 5 हजार 843 कुपोषित व 976 अतिकुपोषित पाए गए।
इसी प्रकार भीटी में 24 हजार 177 के सापेक्ष 18 हजार 20 में 3180 कुपोषित व 636 अतिकुपोषित, जलालपुर में 47 हजार 407 के सापेक्ष 27 हजार 824 में 4580 कुपोषित व 1272 अतिकुपोषित व तथा शहरी क्षेत्र में 5 हजार 180 के सापेक्ष 4 हजार 954 का वजन किया गया। इसमें 467 कुपोषित व 95 अतिकुपोषित पाए गए।
इस प्रकार 1 लाख 2 हजार 961 में 17 हजार 381 कुपोषित व 4 हजार 263 अतिकुपोषित पाए गए। अब आगामी 10 सितंबर गुरुवार को दूसरे चरण के अभियान में टांडा, बसखारी, रामनगर, जहांगीरगंज व भियांव के 1293 केंद्रों पर वजन दिवस का आयोजन होगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जो लगातार विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। कहा कि सभी केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां एक दिन पूर्व पूर्ण कर ली गई हैं।
बताया कि जो बच्चे छूट गए हैं, उनका वजन 11 व 12 सितंबर को संबंधित केंद्रों पर कराया जाएगा। बाद में कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की सूची शासन को भेज दिया जाएगा।