फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   More than 150 villages with a population of 150 will be connected by a paved road

Ambedkar Nagar News: पक्के मार्ग से जुड़ेंगे 150 से ज्यादा आबादी वाले मजरे

Sun, 13 Apr 2025 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
More than 150 villages with a population of 150 will be connected by a paved road
टांडा के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर से होकर दलित बस्ती जाने वाली जर्जर सड़क। संवाद
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम करने के लिए अब 150 से ज्यादा आबादी वाली मजरों को पक्के मार्गों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कार्य शुरू करवाया है। अब तक यह मानक 250 से ज्यादा आबादी वाले मजरों तक ही सीमित था। हर ब्लॉक के जेई से इसी माह रिपोर्ट लेकर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की खस्ताहाल सड़कों को संवारने के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी भी लगातार प्रयासरत हैं। पिछले कुछ वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों का आवागमन सुगम करने के लिए बड़ी संख्या में प्रस्ताव पास हुए। अब लोक निर्माण विभाग ने शासन के आदेश पर मजरों या बसावटों को मुख्य सड़क से जोड़ने की कवायद शुरू की है। इसके लिए ऐसे मजरों का चिह्नांकन किया जा रहा है, जहां की आबादी करीब 150 के आसपास है।
विज्ञापन

इसके लिए ही ब्लॉक पर तैनात चार से पांच अवर अभियंताओं को उनके क्षेत्र के छूटे मजरों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे के दौरान मजरे से मुख्य सड़क तक की दूरी व आबादी को अंकित किया जाएगा और इसे जिओ टैग भी करना होगा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय और निर्माण खंड अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित मजरों तक सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करेंगे। इसके लिए अवर अभियंताओं को इस माह के अंत तक का समय दिया गया है। सभी सहायक अभियंताओं को इसकी लगातार मॉनीटरिंग करने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराया जा रहा सर्वे
150 से अधिक आबादी वाले मजरों का सर्वे कराया जा रहा है। चिह्नांकन होने के बाद सड़कों के निर्माण प्रस्ताव तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
- सौरभ सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed