{"_id":"5d28bbe48ebc3e6ca868211f","slug":"mobile-team-cheak-children-health-in-camp-ambedkar-nagar-news-lko47033278","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर लगाकर मोबाइल टीम ने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर लगाकर मोबाइल टीम ने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के तहत गुरुवार को सीएचसी भियांव के चिकित्सकों की मोबाइल टीम ने प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर कपिलेश्वर के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान दो बच्चे अस्वास्थ्य पाए गए, जिन्हें टीम ने सीएचसी भेजवाया। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. अदनान मसीह ने बच्चों को स्वस्थ रहने के कई जरूरी टिप्स भी दिए। बताया कि टीम सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों का स्वस्थ्य परीक्षण कर अभियान के माध्यम से कर रही है।
सीएचसी भियांव के डॉक्टरों की मोबाइल टीम ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर कपिलेश्वर पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। मौके पर उपस्थित 60 बच्चों का टीम ने परीक्षण किया, जिसमें दो बच्चे अस्वस्थ्य पाएं गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया गया। टीम लीडर डॉ. अदनान ने बताया कि इस अभियान में बच्चों में बहरापन, मोतियाबिंद, जन्मजात हृदय रोग, दंतक्षय व दुर्बलता आदि की जांच की गई। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य अभियान के तहत हर विकासखंड में तैनात मोबाइल टीम स्कूलों का दौरा कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। इसमें कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी टीम जाकर 6 वर्ष के बच्चों का वर्ष में दो बार स्वास्थ्य परीक्षण करती है।
विज्ञापन
इसमें लंबाई के साथ साथ बच्चों का वजन भी चेक किया जाता है। इस मौके पर स्टाफ नर्स नमिता वर्मा, फिजियोथिरेपिस्ट मनोज कुमार के अलावा प्रधानाध्यापक हरिश्चन्द्र, रामचेत प्रजापति, जितेंद्र उपाध्याय, आरती सिंह व सरस्वती देवी मौजूद रहे।