फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MLAs will raise the issue of road condition in the house

विधायक सदन में उठाएंगे सड़क बदहाली का मुद्दा

Thu, 09 Jun 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
MLAs will raise the issue of road condition in the house
अंबेडकरनगर। प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री व अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी जनप्रतिनिधियों की नहीं सुन रहे हैं तो जनता की कौन कहे। कहा कि मरैला से खजुरी बाजार तक बदहाल हो चुकी सड़क को लेकर उन्होंने कई बार एनएच के अधिकारियों से बात की, लेकिन अब तक समस्या का हल नहीं निकला। कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। शासन व प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा प्रतिदिन एक बड़ी आबादी को भुगतना पड़ रहा है। वे इस प्रकरण को सदन में उठाएंगे, जबकि कार्यकर्ता जाफरगंज बाजार में धरना देंगे।
विज्ञापन

अकबरपुर विधायक रामअचल ने भाजपा सरकार के रवैये पर चिंता जाहिर की। कहा कि इस सरकार में अधिकारी जनप्रतिनिधियों तक की नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि इस सरकार में आम जनता की कितनी सुनी जा रही है। तानाशाही रवैये से आम जनता अब परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने कई बार मरैला से खजुरी बाजार के बीच बदहाल हो चुकी सड़क को लेकर एनएच के अधिशाषी अभियंता से बात की। कई अफसरों से भी वार्ता की, परंतु सिर्फ आश्वासन के आगे कोई कार्रवाई नहीं दिख रही है। लंबे समय से एक बड़ी आबादी आवागमन के संकट से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मार्ग अयोध्या से वाराणसी को जोड़ता है। इसके बावजूद इस मार्ग की बदहाली दूर कराने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। पूर्व मंत्री व विधायक ने कहा कि इस मुद्दे को वे आने वाले सत्र में सदन में उठाएंगे। जनता की मुश्किलों का सदन में रखेंगे। उधर, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि व सपा नेता बालमुकुंद धुरहिया ने कहा कि जल्द ही कार्यकर्ता जाफरगंज बाजार में इस समस्या को लेकर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed