{"_id":"6033e9e28ebc3ee8fd5e5302","slug":"mla-narrowly-survived-the-accident-ambedkar-nagar-news-lko566218952","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाल-बाल बचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाल-बाल बचे विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। बजट सत्र में भाग लेने जा रहे मऊ जनपद के घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक के वाहन में रविवार देर शाम ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे विधायक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को विधायक के गनर ने पकड़ लिया और इब्राहिमपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने विधायक की तहरीर पर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय कुमार राजभर रविवार देर शाम बजट सत्र में भाग लेने के लिए निजी वाहन से लखनऊ जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत महुवारी गांव के निकट पहुंचे, तभी उधर से गुजर रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। यह संयोग ही रहा कि टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन विधायक बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भागने लगा। इस पर विधायक के गनर ने उसे पकड़ लिया और थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने विधायक की तहरीर पर चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।