फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MLA counted achievements of development works

विधायक ने गिनाईं विकास कार्यों की उपलब्धियां

Tue, 28 Sep 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
MLA counted achievements of development works
हंसवर। विधायक टांडा संजू देवी ने सोमवार को हंसवर मंडल के साबुकपुर में अलग अलग बूथों पर पहुंचकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। विधायक ने ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं को बताया कि सेक्टर अंतर्गत विभिन्न गांवों में लगभग एक करोड़ की लागत से उनके प्रयासों के चलते मार्ग निर्माण का कार्य कराया गया, इससे क्षेत्र की जनता को काफी फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करने के लिए चल रहे विशेष अभियान के दौरान विधायक टांडा संजू देवी सोमवार को अपने प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त के साथ हंसवर मंडल के साबुकपुर सेक्टर पहुंची। यहां उन्होंने जल्लापुर व साबुकपुर बूथों पर पार्टी नेता रामसूरत मौर्य, पंकज सिंह के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त ने कहा कि टांडा विधायक के प्रयासों से ही विधायक निधि से पांच लाख रुपया आक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए दिए गए। विधायक टांडा ने जनसंपर्क अभियान के बाद ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह आने वाले चुनाव में और ज्यादा मजबूती के साथ भाजपा को विजयी मनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed