फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mission Shakti team made daughters aware

बेटियों को मिशन शक्ति टीम ने किया जागरूक

Sat, 09 Jul 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti team made daughters aware
अंबेडकरनगर। महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए शनिवार को मिशन शक्ति टीम अलग अलग क्षेत्रों में पहुंची। बेटियों व महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

महरुआ थाने के उपनिरीक्षक अशोक सिंह, महिला सिपाही मंजूषा प्रजापति, सोनाली गंगवार आदि ने महरुआ कस्बे में जागरूकता अभियान चलाते हुए पंफलेट का वितरण किया। महिलाओं को बेहिचक शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इब्राहिमपुर थाने के केदारनगर नाऊसांडा में महिला सिपाही आरती सिंह ने महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

बसखारी थाने की महिला सिपाही रोली व भारती ने महिलाओं व बेटियों को जागरूक कर विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं व बेटियों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही बेटियों से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण सीखने का आह्वान किया। बेटियों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 112 व 181 नंबर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed