{"_id":"63e68c60c31dfac0630a3179","slug":"missing-boy-came-back-home-ambedkar-nagar-news-c-13-1-84221-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: घर वापस आया लापता बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: घर वापस आया लापता बालक
Fri, 10 Feb 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो दिन पहले लापता हुए बालक को जहानाबाद से पुलिस व परिजन शुक्रवार को अकबरपुर ले आए। गौरतलब है कि अकबरपुर नगर की सरस्वती पुरम कॉलोनी से 8 फरवरी को सार्थक तिवारी (12) अचानक लापता हो गया था। एक दिन पहले उसे बिहार प्रांत की जहानाबाद जीआरपी पुलिस ने रोक लिया था। इसके बाद परिजन व अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम जहानाबाद पहुंची।
अकबरपुर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि बालक को अकबरपुर लाया गया। यहां उसने बताया कि वह बहन की डांट से नाराज होकर चला गया था। अब वापस आने के बाद जरूरी प्रक्रिया अपनाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।