{"_id":"5f5fafb58ebc3e50af7a6b9e","slug":"missing-ambedkar-nagar-news-lko5401655195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमसा किनारे मिले लापता किशोर के कपड़े व चप्पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमसा किनारे मिले लापता किशोर के कपड़े व चप्पल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। रविवार सुबह घर से निकले किशोर की चप्पल व कपड़े सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर तमसा नदी के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। नदी में डूबने की आशंका में सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर का है। नगपुर निवासी मोहम्मद आलम का 13 वर्षीय पुत्र मोहम्मद असगर रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से बाहर निकला, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। अनहोनी की आशंका में उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। न सिर्फ नगपुर बल्कि रिश्तेदारों के घर भी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच सोमवार सुबह कुछ लोग तमसा नदी की तरफ गए तो वहां नदी किनारे एक जोड़ी चप्पल व कपड़े पड़े मिले।
इस पर उन्होंने मोहम्मद आलम को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने चप्पल व कपड़े पहचान लिए। नदी में डूबने की आशंका में मामले की जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में बालक की तलाश शुरू कर दी, लेकिन सोमवार देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तलाश जारी है। जरूरत पड़ी तो मंगलवार सुबह टांडा से गोताखोरों को बुलाया जाएगा।