फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   miscreants shot the young man

बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Fri, 11 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
miscreants shot the young man
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना अंतर्गत अलहदादपुर मोहल्ले में गुरुवार की रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी। रात में गोली की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश भाग निकले। घायल युवक को सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, घायल युवक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलीगंज थाना अंतर्गत अलहदादपुर मोहल्ले में गुरुवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। बताया जाता है कि रात में मोहल्ले में जानकारी फैली कि दो युवक असलहा लेकर मोहल्ले में घूम रहे हैं। इस पर मोहल्ला निवासी परवेज (28) अपने दोस्तों के साथ बदमाशों की खोज में निकल पड़ा। बताया जाता है कि कुछ देर के लिए परवेज घर से कुछ दूरी पर एक पावरलूम के निकट अकेले खड़ा था कि इसी बीच वहां पहुंचे दो बदमाशों में से एक ने उसको गोली मार दी। गोली परवेज के बाएं हाथ में लगी। रात में गोली की आवाज से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, जहां परवेज जख्मी हालत में मिला। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर दोनों बदमाश मौके से भाग निकले। नागरिकों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच घायल परवेज को सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, एसओ अलीगंज यशवंत यादव ने बताया कि परवेज के बाएं हाथ में गोली लगी है। परवेज के चचेरे भाई औरंगजेब की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed