{"_id":"cd275c76cc1b1456e208f94b300a7804","slug":"miscreants-looted-tractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ट्रैक्टर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने ट्रैक्टर लूटा
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात्रि किशुनीपट्टी सोनगांव निवासी अरविंद सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा ले जाया जा रहा था। ट्रैक्टर चालक फुरदुल यादव के मुताबिक रात करीब तीन बजे मदनगढ़ व कटघरवा गांव के बीच अचानक झाड़ी से तीन बदमाश निकलकर सड़क पर आ गए।
विज्ञापन
इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता एक बदमाश ने उसे असलहा सटा दिया। अन्य दोनों बदमाशों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रैक्टर से अलग कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने चालक को ट्रैक्टर से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और ट्रैक्टर लूट कर भाग निकले।
विज्ञापन
चालक ने घटना की सूचना ट्रैक्टर मालिक और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुछ ग्रामीणों ने घेराबंदी की। लगभग सात किमी दूर श्रवण क्षेत्र के निकट ट्रैक्टर छोड़कर बदमाश फरार हो गए। रविवार सुबह अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में थाने ले गई। ट्रैक्टर चालक की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन