फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Minister angry at CHC Superintendent

Ambedkar Nagar News: सीएचसी अधीक्षक पर भड़के मंत्री, दिए कार्रवाई के निर्देश

Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Minister angry at CHC Superintendent
 पियारेपुर में चौपाल को संबो​धित करते प्रभारी मंत्री।  
अंबेडकरनगर। जिले के दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने शनिवार को पियारेपुर गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान कटेहरी सीएचसी के अधीक्षक गोल्डन कार्ड के बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। इससे नाराज मंत्री ने डीएम को अधीक्षक के साथ सीएचसी के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सीएचसी अधीक्षक को एक मौका देने की जिला पंचायत अध्यक्ष की गुजारिश भी नहीं मानी।
विज्ञापन

कटेहरी क्षेत्र के पियारेपुर गांव की चौपाल में पहुंचे प्रभारी मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर कटेहरी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. गौतम मिश्र ने बताया कि जिले में कटेहरी ब्लाॅक गोल्डन कार्ड बनाने में अव्वल है।
विज्ञापन

डॉ. मिश्र यह नहीं बता सके कि कितने लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम अविनाश सिंह को अधीक्षक व सीएचसी के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा व अन्य लोगों ने सीएचसी प्रभारी को एक मौका देने की बात कही जिसे मंत्री ने अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच कार्यक्रम स्थल पर बारिश होने लगी। इसके चलते पंडाल छोड़कर सभी को विद्यालय कक्ष में जाना पड़ा, जहां बाल विकास विभाग की तरफ से शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। गर्भवतियों की गोदभराई का कार्यक्रम हुआ। इससे पहले मंत्री ने प्रतापपुर चमुर्खा गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से पशुओं को एक-एक रोटी खिलाने की नसीहत दी। मंत्री ने जिला अस्पताल पहुंचकर मातृ शिशु विंग का जायजा लिया। भर्ती महिलाओं से भोजन व दवाएं मिलने के बारे में जानकार की।


24 घंटे में बदले जाएं जले ट्रांसफॉर्मर : मंत्री
कलेक्ट्रेट सभागार में विभागों की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने पावर काॅर्पोरेशन के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। कहा कि जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने 24 घंटे में जले ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया। टांडा में पेयजल समस्या दूर करने के लिए मुबारकपुर मोहल्ले में जल्द पाइपलाइन बिछाने का अवर अभियंता को निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिन सड़कों का निर्माण जरूरी है उसका प्रस्ताव भेजें। पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की नसीहत दी। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article